Delhi Weather: उत्तर भारत समेत दिल्ली में ठंड की मार, कई इलाकों में हुई बारिश

नए साल का आगाज भीषण ठंड (Cold) के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। साल के दूसरे दिन भी ठंड का प्रकोप जारी है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई है।

Avatar Written by: January 2, 2021 11:07 am
delhi rain2

नई दिल्ली। नए साल का आगाज भीषण ठंड (Cold) के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। साल के दूसरे दिन भी ठंड का प्रकोप जारी है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा विजिबिलिटी भी कम रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

delhi rain

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्य बारापुला फ्लाईओवर से। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

दिल्ली में कुछ जगहों पर आज बारिश हुई। (तस्वीरें फिरोज़शाह रोड से)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी कम रही। तस्वीरें जीटी करनाल रोड से।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। एक वाहन चालक ने बताया, “ठंड और कोहरा बहुत है। मैं दिल्ली से यहां 6 घंटे में पहुंचा हूं, सामान्य दिनों में सिर्फ 3:30-3:45 घंटे लगते हैं।”