Video: ‘देश की जवानी…’ जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने वीडियो सॉन्ग किया लॉन्च, अब उठ रहे सवाल

Video: कुछ समय पहले ही गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई थी जिसके बाद से ही वो पैरोल पर बाहर हैं। अब पैरोल पर रहने के दौरान एक बार फिर गुरमीत राम रहीम चर्चा में आ गए हैं। बता दें, रेप के आरोपी गुरमीत राम रहीम ने अपना एक वीडियो सॉग्न लॉन्च किया है जिसका नाम ‘देश की जवानी…’ है।

रितिका आर्या Written by: February 6, 2023 2:33 pm

नई दिल्ली। हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप मामले में जेल में अपनी सजा भुगत रहे हैं। गुरमीत राम रहीम पर साध्वियों से रेप का आरोप है। इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम अपनी 20 साल की सजा भुगत रहे हैं। कुछ समय पहले ही गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई थी जिसके बाद से ही वो पैरोल पर बाहर हैं। अब पैरोल पर रहने के दौरान एक बार फिर गुरमीत राम रहीम चर्चा में आ गए हैं। बता दें, रेप के आरोपी गुरमीत राम रहीम ने अपना एक वीडियो सॉग्न लॉन्च किया है जिसका नाम ‘देश की जवानी…’ है।

Mere Desh Ki Jawani.

इस वीडियो सॉन्ग में गुरमीत राम रहीम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में राम रहीम सफेद कुर्ते-पजामे में लाल जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए राम रहीम सीख देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो एल्बम में आप युवाओं को अलग-अलग क्षेत्र जैसे हॉकी, बॉली बॉल, लॉंग जंप करते हुए देख सकत हैं। वीडियो के एक हिस्से में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम और गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि वो भारत की शान बताकर और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देकर खुद की छवि को साफ करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

Mere Desh Ki Jawani.

वीडियो एल्बम को लेकर उठ रहे सवाल

इस वीडियो एल्बम के सामने आने के बाद से ही सवाल भी उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग राम रहीम के इस वीडियो एल्बम को देखने के बाद सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि आखिर कैसे कोई रेप की सजा भुगत रहा शख्स बाहर पैरोल में आकर गाना लांच कर सकता है। कैसे उसे इसकी इजाजत दी गई है। लोगों का ये भी कहना है कि आखिर कैसे वो पेरोल लेकर अपने गाने के शौक को पूरा करने में लगा हुआ है। पैरोल के लिए कई शर्तें दी जाती है लेकिन राम रहीम को कैसे बाहर आकर प्रवचन देने और गाने लॉंच करने की परमिशन मिल रही है?