newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Optical Illusion: क्या आपको दिखा घास में छिपा ये जहरीला सांप? 99% लोग हुए फेल

Optical Illusion: कई बार तस्वीर आपकी आंखों के एकदम सामने होती है फिर भी आप उसे पहचान नहीं पाते हैं। बड़े -बड़े दिमाग वाले इंसानों का दिमाग भी इन तस्वीरों को देखकर चकरा जाता है।

नई दिल्ली। कभी-कभी कुछ चीज़े हमारे सामने होकर भी हमे दिखाई नहीं देती है और कभी-कभी हमारा दिमाग उन चीज़ों के भी दृश्य आंखों के सामने बना देता जो असल में वहां हैं भी नहीं। ऐसी स्थिति को ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। कई बार तस्वीर आपकी आंखों के एकदम सामने होती है फिर भी आप उसे पहचान नहीं पाते हैं। बड़े -बड़े दिमाग वाले इंसानों का दिमाग भी इन तस्वीरों को देखकर चकरा जाता है। तो चलिए आज हम आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी ही तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसमें आपको महज 7 सेकेंड के भीतर एक घास के मैदान में छिपे सांप को ढूंढना है। तो चलिए देखते हैं क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने इस छिपे हुए सांप को खोज निकाला है।

क्या है तस्वीर में?

हम जो तस्वीर आपको दिखा रहे हैं उसमे आपको एक घास का मैदान दिख रहा होगा। इसी घास के मैदान में आपकी आंखों के ठीक सामने एक जहरीला सांप छिपा है। क्या आपको दिखा सांप? जिन लोगों ने घास के मैदान में छिपे सांप को खोज निकाला है उन्हें बधाई।

हालांकि, जो लोग सांप को नहीं देख पाए और इसका जवाब अब तक तलाश रहे हैं उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि आपको हम बता देते हैं। तस्वीर को ध्यान से देखिये आपको तस्वीर के उपरी हिस्से के एक कोने में एक सांप जैसी आकृति दिखाई देगी।

तो अब हम उम्मीद करते हैं कि अब तक आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन के सवाल का जवाब मिल गया होगा।