newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिग्विजय को मोदी-शाह पर ट्वीट करना पड़ा महंगा, खुद को इंसानियत परस्त बताने पर हुए ट्रोल

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाह जी अच्छे दिन नहीं आएंगे।”

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला। साथ ही खुद को इंसानियत परस्त करार दिया है। हालांकि खुद को इंसानियत परस्त कहने वाले दिग्विजय सिंह को ट्विटर पर यूजर्स ने जमकर फटकार लगाई।

Digvijay Singh, PM Narendra Modi and Amit Shah

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाह जी अच्छे दिन नहीं आएंगे।”

digvijay singh

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विट के साथ ज्योत्सना चरण दास महंत के ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें कविता की पंक्तियां हैं,”दंगों में न हिंदू मरता है, न मुसलमान, मरता है इंसान। न हिंदू घायल होता है, न मुसलमान, घायल होती है इंसानियत, घायल होता है भारत। चलो, अपने अंदर पड़ी कौमी कटुता को हटा के इंसानियत जगाए, भारतीयता जगाए।” Digvijay Singh,

ट्विटर पर लोगों ने दिग्विजय सिंह की क्लास लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, ‘आप सत्ता के ऐसे भूखे लोग हो, जो किसी के वफादार नहीं हो सकते। बाटला हाउस आपको एक साजिश लगता है, आतंकवादी हाफिज आपको हाफिज जी लगता है।पाकिस्तान से अप्पके प्रेम साफ दिखता है। आपकी राजनीति का केंद्र बिंदु ही हिंदू को बदनाम कर मुसलमानों के वोट पाना है।’

 

ज्ञात हो कि, दिग्विजय सिंह पर भाजपा की ओर से लगातार मुस्लिम परस्त होने के आरोप लगते रहे है। नागरिकता संशोधन कानून के आंदेालन में सिंह की हिस्सेदारी पर भी भाजपा ने कई बार सवाल उठाए हैं।