दिग्विजय सिंह बोले- ‘लोकतंत्र बचाओ’, लेकिन जाने-अनजाने भाजपा को ‘मजबूत’ और अपनी पार्टी को बता दिया ‘कमजोर’

ऐसे में सरकार को मजबूत बताने और विपक्ष का कमजोर बताने के साथ ही दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने एक प्रकार से भाजपा(BJP) को मजबूत और कांग्रेस(Congress) को कमजोर बता दिया है।

Avatar Written by: August 13, 2020 1:38 pm

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने एक बयान की वजह से फिर से ट्रोल हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह जाने-अनजाने में कांग्रेस को कमजोर और भाजपा को मजबूत बता बैठे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ रहा है।

digvijay on modi

गुरुवार की सुबह दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में लोकतंत्र बचाने की अपील करते हुए कहा कि, “कमजोर सरकार है और मज़बूत विपक्ष है तो लोकतंत्र बच सकता है पर यदि मज़बूत सरकार और कमजोर विपक्ष है तो लोकतंत्र लंबे समय तक नहीं बच सकता। लोकतंत्र बचाओ।” यहां गौर देने वाली बात है कि मध्य प्रदेश और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार है तथा कांग्रेस विपक्ष का हिस्सा है।

Digvijay singh

ऐसे में सरकार को मजबूत बताने और विपक्ष का कमजोर बताने के साथ ही दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने एक प्रकार से भाजपा(BJP) को मजबूत और कांग्रेस(Congress) को कमजोर बता दिया है।अब जिस तरह से दिग्विजय सिंह खुले मंच पर कांग्रेस को कमजोर बता रहे हैं जाहिर है कि इससे कांग्रेस के ग्राउंड लेवल वर्कर्स के मनोबल पर असर पड़ेगा, जो कांग्रेस को पार्टी के तौर पर भारी भी पड़ सकता है।

digvijay_singh

देखिए दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर किस तरह के रिप्लाई आए..