#ArrestDilipMandal: बसंत पंचमी पर दिलीप मंडल ने मां सरस्वती पर किया ऐसा ट्वीट कि लोग करने लगे गिरफ्तारी की मांग

#ArrestDilipMandal:इन दिनों देश में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में इसका एक और उदाहरण सामने आया है। द प्रिंट के पत्रकार दिलीप मंडल (Dilip Mandal) ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा है।

Avatar Written by: February 16, 2021 5:21 pm
dilip mandal

नई दिल्ली। इन दिनों देश में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में इसका एक और उदाहरण सामने आया है। पत्रकार दिलीप मंडल (Dilip Mandal) ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग (#ArrestDilipMandal) भी उठने लगी है। दरअसल, दिलीप मंडल ने आज बंसत पंचमी के दिन अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर मां सरस्वती को लेकर एक अभद्र ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”सरस्वती को मैं शिक्षा की देवी नहीं मानता। उन्होंने न कोई स्कूल खोला, न कोई किताब लिखी। ये दोनों काम माता सावित्रीबाई फुले ने किए। फिर भी मैं सरस्वती के साथ हूँ। ब्रह्मा ने उनका जो यौन उत्पीड़न किया, वह जघन्य है। – संदर्भ Phule J. , Slavery(1991), Govt of Maharashtra Publication।”

dilip

जब से उनका ये ट्वीट सामने आया है तब से उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है और ट्विटर पर #ArrestDilipMandal टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग इस ट्वीट पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि हिंदू देवी-देवताओं का ही अपमान बार-बार क्यों किया जाता है।