newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Crime in Delhi: दिल्ली में दुमका जैसी घटना, बात नहीं की तो गुस्साए अमानत अली ने नाबालिग छात्रा को मारी गोली

Crime in Delhi: घटना को लेकर पीड़ित लड़की ने बताया कि वो कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, देवली रोड, नई दिल्ली की 11वीं कक्षा में है। जब वो स्कूल से अपने घर लौट रही थी तो उसे ऐसा महसूस हुआ कि कुछ लड़के बाइक पर उसका पीछा कर रहे हैं। जब वो संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने पिस्टल से पीछे से उसपर गोली चला दी।

नई दिल्ली। बीते दिनों ही देश के झारखंड राज्य से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने रूह कंपा दिया था। मामला था दुमका का, जहां एक सिरफिरे प्यार में पागल आशिक की बली एक नाबालिग चढ़ी। हुआ ये था कि शाहरुख नाम का एक शख्स नाबालिग अंकिता से बात करने के लिए दबाव बनाया करता था। जब अंकिता ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो गुस्साए शाहरुख ने उसे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। अंकिता की मौत के बाद से ही जहां लोगों का गुस्सा भड़का हुआ था कि अब ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। यहां संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की को गोली मार दी। इस घटना में गोली लगने से लड़की घायल हो गई।

मामले में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अमानत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब पुलिस ने इस वारदात में साथ देने वाले आरोपी के दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमानत अली ई ब्लॉक संगम विहार का रहने वाला है। मूलत: वो उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ये बताया है कि जिस लड़की को उसने गोली मारी थी उससे वो सोशल मीडिया पर जुड़ा था। बाद में लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया ऐसे में अमानत अली उसे सबक सिखाना चाहता था।

कंधे पर लगी है लड़की को एक गोली

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक, 25 अगस्त को लगभग 15:47 बजे तिगड़ी पुलिस स्टेशन में ये सूचना मिली कि संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को पता चला कि गोली लड़की के कंधे पर लगी है। इसके बाद पीड़ित लड़की को बत्रा अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस बत्रा अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान भी दर्ज किया।

स्कूल से अपने घर आते हुए दिया घटना को अंजाम

घटना को लेकर पीड़ित लड़की ने बताया कि वो कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, देवली रोड, नई दिल्ली की 11वीं कक्षा में है। जब वो स्कूल से अपने घर लौट रही थी तो उसे ऐसा महसूस हुआ कि कुछ लड़के बाइक पर उसका पीछा कर रहे हैं। जब वो संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने पिस्टल से पीछे से उसपर गोली चला दी। गोली मारने के बाद वो बाइक सवार मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आग लड़की ने अमानत अली नाम के एक लड़के को लेकर जानकारी दी कि वो सोशल मीडिया के जरिए दो साल से उसके संपर्क में था लेकिन बीते 4-5 महीने से वो उससे बात नहीं कर रही थी लेकिन बावजूद इसके वो लगातार उसका पीछा कर रहा था।