करनाल। किसान नेता राकेश टिकैत एक बार फिर फटकारे गए हैं। इस बार उन्हें फिर सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बनना पड़ा। इसकी वजह एक ट्वीट रहा। इस ट्वीट में राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा SKM के नेताओं के साथ बैठक की फोटो लगाई थी। साथ ही लिखा था कि संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जिला-तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन। आगे उन्होंने लिखा कि एसकेएम कॉर्डिनेशन कमेटी का करनाल में फैसला। युवा-नागरिक संगठनों-पार्टियों से जुटने की अपील। भाकियू 30 के प्रदर्शन के बजाय 24 के फैसले में ही शामिल। राकेश टिकैत का यही ट्वीट सोशल मीडिया के यूजर्स के गले नहीं उतरा और वे उन्हें फटकारने लगे।
संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को अग्निपथयोजना के खिलाफ देशभर में जिला-तहसील मुख्यालयों पर विरोधप्रदर्शन।SKMकॉर्डिनेशन कमेटी का करनाल में फैसला।युवा-नागरिक संगठनों-पार्टियों से जुटने की अपील।भाकियू 30 के प्रदर्शन के बजाय 24 के फैसले में ही शामिल। @ANI @PTI_News #YouthEmpowerment pic.twitter.com/NFaGjYEiNM
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) June 20, 2022
दरअसल, टिकैत पिछले कई दिन से सेना में जवानों की भर्ती के लिए आई नई अग्निपथ योजना के खिलाफ बयान दे रहे थे। किसान आंदोलन के दौर से ही टिकैत अपने बयान और कदमों की वजह से निशाने पर रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कटाक्ष भरे बयान दिए थे। इसके और एक साल से ज्यादा समय तक किसान आंदोलन के कारण दिल्ली और आसपास के लोगों को हुई दिक्कत से लोग उनसे पहले से ही खफा हैं। ऐसे ही नाराज लोग अग्निपथ योजना में किसान नेताओं की दखलंदाजी के खिलाफ टिकैत के ट्वीट पर अपनी राय रखने सामने आ गए।
टिकैत के खिलाफ पिछले दिनों कर्नाटक के बेंगलुरु में भी लोगों का गुस्सा दिखा था। वहां टिकैत एक मीटिंग में गए थे। जहां लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए राकेश टिकैत पर स्याही फेंकी थी और उन्हें मेज पर रखे एक टीवी चैनल के माइक से मारा भी था। टिकैत ने उस हमले का आरोप भी बीजेपी पर मढ़ा था। खैर, इस बार अग्निपथ योजना के खिलाफ जाकर एक बार उन्होंने फिर लोगों की नाराजगी मोल ली है। लोगों ने उनके एलान पर किस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी, ये आप नीचे पढ़ सकते हैं…
Inn budhho ko kuch kaam dhandha toh nahi desh k youth ko bhi Vella samjh rkha hai in logo ne
— MODIfied PRINCESS (@Jagat___Janani) June 20, 2022
नया धंधा मिल गया…?
— चौधरी विकास जाट (@jatvikas258) June 20, 2022
अरे आप राजकीय पार्टी चला रहे है या किसान संघटन का काम कर रहे है,आपको मोदी फोबिया हो गया है, मा. मोदीजी देशहित मे जो भी योजना लायेगे आप सिर्फ विरोध ही करेंगे, आपको किसानोकि समस्या छुडाने की बजाय सिर्फ गंधी राजनीतीही करणी है,
— Madhukar R. Dhake (@DhakeMadhukar) June 20, 2022
नया काम आ गया टिकैत जी आपका महन्तताना बढ़ेगा या पुराना पैकज ही रहेगा
— ??Nitesh Kumar?? (@NiteshK68087638) June 20, 2022
आ गए आंदोलनजीवी !
लेकिन इतना याद रखना कि अबकी बार मोदी की बहुत अहम और महत्वाकांक्षी योजना से तुम्हारा पाला पड़ने जा रहा है, लगता है कि तुम लोगों के दिन अब लगने वाले हैं।
चलो देख लेते हैं, अब तुम्हारे हाल भी बेहाल होने वाले हैं।— @Arvind3914 (@Arvind391411) June 20, 2022