नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Farmers Law) को लेकर किसान लगातार अपना विरोध प्रदर्शन (Farmer Protests) कर रहे हैं। शनिवार को आंदोलन का 66वां दिन है। दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। जिसके चलते टिकरी, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, आज किसान सदभावना दिवस मना रहे हैं। जिसके चलते दिन भर किसान उपवास रखेंगे।
अपड़ेट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जनवरी को रात 11 बजे से 31 जनवरी को रात 11 बजे तक के लिए सिंघु, गाज़ीपुर, टिकरी बॉर्डर और उनके आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जनवरी को रात 11 बजे से 31 जनवरी को रात 11 बजे तक के लिए सिंघु, गाज़ीपुर, टिकरी बॉर्डर और उनके आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है जिसके मुताबिक, किसानों के प्रदर्शन के चलते NH-24, गाजीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है।
Traffic Alert
NH-24, गाजीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है।
COVID PRECAUTIONS :
WEAR MASK, MAINTAIN SOCIAL DISTANCING, KEEP HAND HYGIENE.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 30, 2021
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ”हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं।”
हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैंः बलबीर सिंह राजेवाल, किसान नेता #FarmersProtest pic.twitter.com/fpQLlORsU4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्लीः गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/JsrDRQJkvU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज महागठबंधन (लेफ्ट, कांग्रेस और RLD) ने मानव श्रृंखला बनाई है। गांवों में पंचायत स्तर पर लोग मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हैं। इसका मकसद है कि हम लोग किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
आज महागठबंधन (लेफ्ट, कांग्रेस और RLD) ने मानव श्रृंखला बनाई है। गांवों में पंचायत स्तर पर लोग मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हैं। इसका मकसद है कि हम लोग किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैंः तेजस्वी यादव,RJD pic.twitter.com/ZvCsuhIx9k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस मनाएंगे और दिन भर का उपवास रखेंगे। ये उपवास सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रखा जाएगा।
टिकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। कृषि कानूनों के खिलाफ यहां किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।
टिकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। कृषि कानूनों के खिलाफ यहां किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। #FarmersProtest pic.twitter.com/WKKuPUdprA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।
सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। #FarmLaws pic.twitter.com/v3TlfXy4QE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 64वें दिन भी जारी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 64वें दिन भी जारी है। #FarmersProtest pic.twitter.com/5vKUg0pI0F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021