नई दिल्ली। नए कृषि सुधार कानूनों (New Agriculture Laws) के खिलाफ किसानों के आंदोलन (Kisan Andolan) का बुधवार को 42वां दिन हो गया है। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के साथ किसानों का गतिरोध लगातार जारी है। ठंड और बारिश में अब भी दिल्ली से लगी सीमाओं पर हजारों किसान डटे हैं। आज सभी प्रदर्शन स्थलों से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) के लिए ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
अपडेट-
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी तक सुनवाई को स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम किसानों की स्थिति को समझ रहे हैं। दरअसल नए कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को लेकर कुछ वकीलों ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
Supreme Court today adjourned the hearing to January 11, while noting that “we understand the farmers’ situation”, during the hearing in a petition filed by a lawyer, seeking quashing of Centre’s three farm laws
— ANI (@ANI) January 6, 2021
टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 42वें दिन भी जारी है। प्रदर्शन स्थल पर एक कश्मीरी युवा पिछले एक महीने से लंगर दे रहे हैं। उन्होंने बताया, “यहां लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हम हर तरह का लंगर चला रहे हैं। जो कुछ भी हमारे पास है हम दे रहे हैं।”
टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 42वें दिन भी जारी है। प्रदर्शन स्थल पर एक कश्मीरी युवा पिछले एक महीने से लंगर दे रहे हैं। उन्होंने बताया, “यहां लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हम हर तरह का लंगर चला रहे हैं। जो कुछ भी हमारे पास है हम दे रहे हैं।” pic.twitter.com/ub17WV6D4q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/wmIbVWNmey
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
दिल्ली के कई जगहों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहें किसान प्रभावित हुए।
दिल्ली के कई जगहों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहें किसान प्रभावित हुए। #FarmLaws pic.twitter.com/eNuBjuzW8K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021