newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली पहुंचा किसानों का काफिला, राहुल गांधी ने कहा- ये तो बस शुरुआत, मोदी सरकार को वापस लेने होंगे काले कानून

Farmer Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस(Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर मोदी सरकार को आगाह किया कि ये तो बस शुरुआत है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘PM को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है।

नई दिल्ली। किसान कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन पंजाब से चलकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है। पहले तो किसानों को दिल्ली सीमा पर रोका जा रहा था फिर बाद में उन्हें बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड पर प्रदर्शन करने को कहा गया। इसको लेकर दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी(PRO) ईश सिंघल ने जानकारी दी कि, “किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने उनको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है, इसके लिए बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड को निर्धारित किया गया है। उनसे(किसानों) ये अपील है कि वो शांति बनाए रखें।” वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार को आगाह किया कि ये तो बस शुरुआत है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ”PM को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती। मोदी सरकार को किसानों की माँगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे। ये तो बस शुरुआत है!”

rahul gandhi

आपको बता दें कि किसानों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल सरकार से मांग की थी कि दिल्ली में कुल 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की इजाजत दी जाय। इस मांग को दिल्ली सरकार ने खारिज करते हुए इसे किसानों के हक के खिलाफ बताया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि, किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो रहा है, और उनकी मांगे भी जायज हैं। ऐसे में उन्हें जेल में डालना ठीक नहीं है। इसको लेकर दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसानों की मांग जायज है और उनका प्रदर्शन अहिंसक तरीके से हो रहा है।

Delhi Farmer Protest

बता दें कि शुक्रवार सुबह ही किसान बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर आ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी शुरू की थी। इस तैयारी में पुलिस ने केजरीवाल सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग की थी जिसे अब दिल्ली सरकार ने नकार दिया है। बता दें कि इस मांग को लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि, “किसानों की मांग जायज है। केंद्र सरकार को किसानों की मांगे तुरंत माननी चाहिए।”

Delhi government Satyendra Jain

उन्होंने कहा है कि, “किसानों को जेल में डालना, इसका समाधान नहीं है। इनका आंदोलन बिल्कुल अहिंसक है। अहिंसक तरीके से आंदोलन करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। उसके लिए जेल में नहीं डाला जा सकता। इसलिए स्टेडियम को जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की इस अर्जी को दिल्ली दिल्ली सरकार नामंजूर करती है।”

किसानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि, “नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के हित के लिए समर्पित है, समर्पित थी, समर्पित रहेगी। अगर किसानों को कुछ भी भ्रम है तो सरकार के दरवाजें बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं, हमने कांग्रेस की तरह नो एंट्री बोर्ड नहीं लगाया है।”