newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

इससे पहले देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों के साथ आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी विकास दर 6 से 6.5 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। इस बजट के विकास केंद्रित रहने की उम्मीद है।

New Delhi, July 05 (ANI): Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the Budget 2019 at Lok Sabha in New Delhi on Friday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट आज संसद में पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। इससे पहले शुक्रवार 31 जनवरी को केंद्र सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के जरिये ‘अच्छे दिन’ का भरोसा दिलाया और सुनहरे भविष्य की उम्मीद जताई। इस सर्वे में पांच साल में चार करोड़ नौकरियां देने का चीन का फॉर्मूला सुझाया गया है। आम बजट में वित्त मंत्री से उम्मीदें होंगी और उनके सामने सुस्त अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की बड़ी चुनौती होगी।

FM nirmala sitharaman

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार सुबह 8:50 बजे अपने घर से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना होंगी और 9 बजे पहुंचेंगी। वहां केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा। इसके बाद निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी और बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति की औपचारिक स्वीकृति लेंगी। फिर निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना होंगी और करीब 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगी। कैबिनेट की मंजूरी लेने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट को संसद में पेश करेंगी।

nirmala sitharaman

इससे पहले देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों के साथ आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी विकास दर 6 से 6.5 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। इस बजट के विकास केंद्रित रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वित्तमंत्री सीतारमण देश की आर्थिक विकास को रफ्तार देने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई अहम ऐलान कर सकती हैं।