Gujarat: राजकोट के कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, पांच मरीजों की मौत

Fire in Gujarat Covid Hospital: गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) जिले के एक कोविड अस्पताल में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच कोरोना मरीजों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि कई मरीज गंभीर रूप से झुलस गए।

Avatar Written by: November 27, 2020 8:20 am
Shivanand COVID Hospital

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) जिले के एक कोविड अस्पताल में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच कोरोना मरीजों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि कई मरीज गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन अस्पताल के मुताबिक मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

बता दें कि यह घटना राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल (Shivanand COVID Hospital) के आईसीयू में हुई है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में 33 मरीज भर्ती थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (CM Vijay Rupani) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Shivanand COVID Hospital

जिला प्रशासन के मुताबिक आग में मरने वाले मरीजों के नाम रामसिंह भाई, नितिनभाई बदानी, रसिकलाल अग्रवाल, संजय राठौड़ और केशुभाई अकबरी हैं। फिलहाल शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया कर दिया गया है।