पूरी दिल्ली लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील, इन सेवाओं पर रोक

अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कल सुबह छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

Avatar Written by: March 22, 2020 7:10 pm
Arvind Kejriwal & Anil Baijal

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चुनौतियों के खिलाफ संघर्ष के बीच रविवार (22 मार्च) को जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें वीरान पड़ी रही और मार्केट सूनी। वहीं इसके इतर दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली के सभी 11 जिले को लॉक डाउन करने का आदेश जारी कर दिया गया है। कोरोना से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है।

Arvind Kejriwal & Anil Baijal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कल सुबह छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की सारी सीमाएं कल से सील रहेंगी।

Anil Baijal and Arvind Kejriwal

-निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

-सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

-डीटीसी बसों के संचालन में कटौती की गई।

-राशन और खाने पीने की दुकानें खुली रहेंगी।

-पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गैस पंप खुले रहेंगे।

-लोग कम से कम घर से बाहर निकलें, पांच से ज्यादा लोगों एक जगह न हों इकट्ठा

-अस्पताल और बिजली के दफ्तर खुले रहेंगे।

केजरीवाल ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जो इसका उल्लघंन करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Arvind Kejriwal & Anil Baijal

1. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि डीटीसी की बसें सिर्फ 25% चलेंगी
2. सभी बाजारें और दुकानें बंद रहेंगी
3. बॉर्डर सील किये जाएंगे
4. केवल ज़रूरी समान आएगा
5. सभी फ्लाइट बंद
6. रेल बंद
7. मेट्रो सेवा बंद
8. कंस्ट्रक्शन बंद
9. सारे मंदिर बंद
10. सभी मस्जिद बंद
11. पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंदArvind Kejriwal and Anil Baijal

इधर, दिल्‍ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लॉकडाउन कर दिया है। वहीं हरियाणा का क्षेत्र जो एनसीआर में आता है उसमें कुछ जिलों में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला व पानीपत हैं।