Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री गडकरी का बड़ा बयान, कहा- CM लोग इसलिए दुखी हैं कि कब…

Nitin Gadkari News: वीडियो में नितिन गडकरी मजाकिया अंदाज में कहते है कि, ”मंत्री इसलिए दुखी थे क्योंकि उन्हें अच्छा डिपार्टमेंट नहीं मिला। जिनको अच्छा डिपार्टमेंट मिला वो इसलिए दुखी थे कि वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और जो मुख्यमंत्री बन पाए वो इसलिए दुखी है कि कब रहेंगे, कब जाएंगे इसका कोई भरोसा नहीं है।”

Avatar Written by: September 14, 2021 11:55 am

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari)सुर्खियों में छाए रहते हैं और इस बार भी नितिन गडकरी ऐसा कुछ बोल दिया है जिसकी वजह से वे चर्चा में आए है। दरअसल सोमवार को राजस्थान विधानसभा में ‘संसदीय प्रणाली और जन अपेक्षाएं’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राजनीतिक दलों में नेताओं के हाल पर बड़ा बयान दिया है। हालांकि उन्होंने यह मजाकिया अंदाज में कहा हो, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

Nitin Gadkari

वीडियो में नितिन गडकरी मजाकिया अंदाज में कहते है कि, ”मंत्री इसलिए दुखी थे क्योंकि उन्हें अच्छा डिपार्टमेंट नहीं मिला। जिनको अच्छा डिपार्टमेंट मिला वो इसलिए दुखी थे कि वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और जो मुख्यमंत्री बन पाए वो इसलिए दुखी है कि कब रहेंगे, कब जाएंगे इसका कोई भरोसा नहीं है।”

आगे वह कहते है कि शरद जोशी एक हास्य कवि थे मैं उनका प्रशंसक हूं। उन्होंने एक सुंदर कविता लिखी जो राज्य में काम के नहीं थे उनको दिल्ली में भेजा। जो दिल्ली में काम के नहीं थे उनको गवर्नर बना दिया। जो गवर्नर नहीं बन पाए उनको एंबेसडर बना दिया। उनके इस बयान के बाद वह मौजूद नेता जमकर हंसने लगते हैं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी का यह बयान अहम इसलिए भी है क्योंकि कुछ महीनों के भीतर भाजपा आलाकमान ने 4 मुख्यमंत्रियों को बदला है। सोमवार को ही विजय रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के सीएम पद की शपथ ली।