सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग लेकर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। साल 1989 में इसी दिन दुनिया की आबादी 5 अरब हुई थी। ऐसे में तब लोगों को लगने लगा था कि अब जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह समस्या विकराल रूप ले सकती है।

Avatar Written by: July 11, 2020 5:24 pm
giriraj singh delhi election

नई दिल्ली। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि, अगर हमें विकसित देशों से मुकाबला करना है तो एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। बता दे कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह अक्सर जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे को उठाते रहे हैं।

population

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए चुनौती बन चुकी है। अगर हम विकसित देशों से मुकाबला करना चाहते हैं तो हमें एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा जो देश के हर लोगों पर लागू हो, चाहे उनका धर्म जो भी हो।’

giriraj singh delhi election

गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से सांसद हैं और बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। इससे पहले भी वह कई बार सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने की मांग कर चुके हैं। कई बार वह अपने बयानों की वजह से विवादों में भी आते रहे हैं।

11 july World Population day

गौरतलब है कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। साल 1989 में इसी दिन दुनिया की आबादी 5 अरब हुई थी। ऐसे में तब लोगों को लगने लगा था कि अब जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह समस्या विकराल रूप ले सकती है। इसके एहतियातन उपायों को लेकर जागरूकता फैलाने के लक्ष्य से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस घोषित कर दिया।