Ram Temple Construction: रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की झलकियां आई सामने

Ram Temple Construction: बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ट्विटर हैंडल के जरिए लगातार राम मंदिर निर्माण से जुड़ा अपडेट समय-समय पर रामभक्तों के साथ साझा करते रहते है। इसी क्रम में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भक्तों को भक्तों को राम मंदिर निर्माण से जुड़ा ताजा अपडेट दिया है। चंपत राय ने ट्वीट कर लिखा, ‘श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रगति की कुछ झलकियां।’

Avatar Written by: March 6, 2023 1:01 pm
Ram Temple

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर कब तैयार होगा? राम मंदिर में भगवान रामलला कब विराजमान होंगे? इसको लेकर भक्त लगातार जाने की ज्ञियासा रहती है, कि आखिर कब वो अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। वहीं भक्तों को जल्द-जल्द भगवान राम के दर्शन करने को मिले। इसके लिए राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तैयारियों के साथ जोर-शोर से चल रहा है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्विटर हैंडल से राम मंदिर निर्माण से जुड़ा एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें भव्य राम मंदिर का कार्य कितनी तेजी से हो रहा है। इस वीडियो के जरिए नजर आ रहा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि राम मंदिर कितना भव्य बनने जा रहा है।

Ram Mandir

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ट्विटर हैंडल के जरिए लगातार राम मंदिर निर्माण से जुड़ा अपडेट समय-समय पर रामभक्तों के साथ साझा करते रहते है। इसी क्रम में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भक्तों को भक्तों को राम मंदिर निर्माण से जुड़ा ताजा अपडेट दिया है। चंपत राय ने ट्वीट कर लिखा, ‘श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रगति की कुछ झलकियां।’

उधर राम मंदिर से जुड़ी ताजा झलकियां सामने आने पर सोशल मीडिया पर फैंस खुशी जता रहे हैं। साथ ही जमकर कमेंट कर रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण कब बनकर तैयार हो जाएगा। इसको लेकर बड़ा बयान दे चुके है। जहां अमित शाह ने त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एक जनवरी 2024 अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर बनकर रेडी हो जाएगा।