newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Budget 2022: योगी सरकार के मेगा बजट में गोरखपुर और वाराणसी को मिली छप्पड़ फाड़ सौगात

UP Budget 2022: बजट 2022-23 काफी खास है क्योंकि इस बार 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख का बजट पेश किया गया है जबकि पिछले साल साढ़े 5 लाख का बजट पेश किया गया था। इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा पेपरलेस बजट है।

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहला बजट पेश किया है जिसमें महिला सुरक्षा, खिलाड़ियों और किसानों को ज्यादा महत्व दिया गया है। बजट 2022-23 काफी खास है क्योंकि इस बार 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख का बजट पेश किया गया है जबकि पिछले साल साढ़े 5 लाख का बजट पेश किया गया था। इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा पेपरलेस बजट है। बजट को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया। इस बार के बजट में प्रदेश को बहुत सारी सौगातें मिली हैं। तो चलिए ओवरऑल शॉट में जानते हैं कि इस बार के बजट में क्या खास रहा है।

शहरों के लिए  क्या रहा बजट में खास

1.  अगले 5 सालों में सिंचाई लागत शून्य होगी।  पीएम कुसुम योजना के तहत मुफ्त सौर पैनल बांटे जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में 15,000 से अधिक सोलर पैनल दिए जाएंगे।

2. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 2 निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरण के उद्देश्य से दिए जाएंगे। इसके लिए 6571 करोड़ 13 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। इसके अलावा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त में आयोडाइंड नमक,रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, खाद्यान्न, साबुत चान भी दिये जाएंगे।

3. प्रदेश में इस बार मेट्रो पर फोकस किया गया है। बजट में मेट्रो के लिए रुपये आवंटित किए गए हैं। आगरा मेट्रो रेल 597 करोड़, कानपुर मेट्रो के लिए 747 करोड़, बनारस और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ का बजट बनाया गया है। इसके अलावा  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के लिए 1306 करोड़ का बजट भी दिया गया है।

4. गांवों में ग्राम उन्नति योजना लाई जाएगी जिसके तहत सभी गांव में सोलर लाइट लगवाई जाएंगी।

5. बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर भी बनाया जाएगा।

yogi goverment bujjet 2022

6. अयोध्या में  सूरजकुंड विकास को 140 करोड़ दिए जाएंगे।

7. नए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। जिसमें चना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति में अगले 5 सालों में 40,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और  4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

8. युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए अगले 5 सालों में 02 करोड़ स्मार्ट फोन या टैबलेट देने का लक्ष्य

9. वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए 95 करोड़ रुपये देने का एलान। जिससे पहले जमीन खरीदी जाएगी।

10. सेफ सिटी योजना के तहत कई शहरों को लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपये दिया जाएगा। जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।

बजट के मुख्य बिंदु

1. मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रावधान कुल 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का है। इससे पहले पिछला बजट साढ़े 5 लाख करोड़ का पेश किया गया था। इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजधानी लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में सेफ सिटी योजना के तहत 523.34 करोड़ दिए गए हैं।

2. इसके अलावा आतंकी गतिविधि रोकने के लिए देवबंद के अलावा मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेंटर खोले जाएंगे। यूपी 112 योजना को भी 730 करोड़ से मजबूत किया जाएगा। किसानों के लिए बजट में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 650 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस साल 15000 सोलर पंप भी स्थापित होंगे। लघु और सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 1000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है।

3. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस बजट में बालिकाओं और महिलाओं के लिए जो अन्य प्रस्ताव किए हैं, उनमें 3 महिला पीएसी बटालियन बनाने की बात है। सभी जिलों के थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनेंगे। इसके लिए 72.50 करोड़ दिए गए हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अभ्युदय योजना का विस्तार हर जिले में होगा। कोविड के कारण अनाथ बच्चों को 4 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 3 जून को इन्वेस्टर्स समिट में 75 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि नया सवेरा योजना के तहत योगी सरकार बाल श्रम को पूरी तरह खत्म करेगी। इन बच्चों की शिक्षा के लिए परिवारों को धन दिया जा रहा है।

4. युवाओं के लिए योगी के बजट में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 1500 करोड़ का प्रावधान है। नई स्टार्टअप नीति के तहत 100 इन्क्यूबेटर्स और 10000 स्टार्टअप स्थापित होंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्रों को घर के पास ही कोचिंग मिलेगी। इसके लिए 30 करोड़ खर्च होंगे। युवा वकीलों के लिए किताब खरीदने के वास्ते 10 करोड़ दिए जाएंगे। खेल के विकास के लिए मेरठ में बन रहे स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 50 करोड़ और वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम के लिए 95 करोड़ दिए गए हैं।