newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकर्ता समेत 300 मुस्लिम नेताओं ने थामा BJP का दामन

Gujarat: भाजपा में शामिल होने वालों में कई सरपंच और उपसरपंच हैं। खबरों के अनुसार ये लोग काफी वक्त से कांग्रेस समर्थक थे। ऐसे में राज्य में चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं का कांग्रेस का साथ छोड़ने किसी झटके से कम नहीं है।

नई दिल्ली। गुजरात में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सतारूढ़ भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेता राज्य में जीत का परचम लहराने में जुट गए है। इसी बीच चुनाव आयोग का एक दल गुरुवार से गुजरात और हिमाचल प्रदेश का दौरा सकता है। दोनों प्रदेश में चुनाव व्यवस्था की तैयारी का आकलन करेगा। वहीं गुजरात में चुनाव से पहले दल बदल का खेल भी शुरू हो गया है। इसी बीच गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात से कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व गढ़ भरूच के विभिन्न गांवोंं के कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत 300 से ज्यादा मुस्लिम नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

इससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को झटका देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफा में राहुल गांधी को जमकर खरी खोटी सुनाई है। भाजपा में शामिल होने वालों में कई सरपंच और उपसरपंच हैं। खबरों के अनुसार ये लोग काफी वक्त से कांग्रेस समर्थक थे। ऐसे में राज्य में चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं का कांग्रेस का साथ छोड़ने किसी झटके से कम नहीं है।

bjp 123

खबर ये भी है कि इन सभी लोगों ने ना खुद केसरिया गमछा ओढ़ा, बल्कि अपने गांवों के मैनगेट पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया है। कांग्रेस का झटका देकर भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का अरुण सिंह राणा ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि, इन लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी की नीति और नीयत में भरोसा जताया है।