गुजरात और महाराष्ट्र में इस वजह से सर उठा रहा है एक ‘भारी’ डर

पश्चिम बंगाल में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान अम्फान के बाद देश में एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है। यह तूफान देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर में बन रहा है।

Avatar Written by: June 1, 2020 6:28 pm

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान अम्फान के बाद देश में एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है। यह तूफान देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर में बन रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। मुम्बई में मौसम में बदलाव दिखने लगा है और कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मछुआरों को समुद्र में जाने पर मनाही है।

इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है मुम्बई समेत महाराष्ट्र के कोंकण में बारिश हुयी है। आईएमडी ने बताया है कि इस चक्रवाती तूफान के तीन जून की शाम या रात के दौरान महराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्र में टकराने की संभावना है।

CycloneFani

इसके टकराने के साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने रविवार को पुष्टि की अरब सागर और लक्ष्यद्वीप के बीच बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तेजी ला सकता है।

Titli Cyclone

विभाग ने चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो मछुआरे अभी अरब सागर में गए हैं, वे तुरंत वापस तटों पर लौटें क्योंकि समुद्र में चार जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है। 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।