newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हरियाणा में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज, अगस्त तक चमत्कार की संभावना

हरियाणा में सबसे ज्यादा सबसे अधिक चिंता की बात एनसीआर एरिया में थी। प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे जिलों में तेज़ी से कोविड फैला था। मगर इन जिलों में अब हालात सामान्य हो रहे हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी से सुधार हो रहा है। कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है, जिस कारण से अस्पतालों पर भी बोझ कम हुआ है। स्टेट कोविड-19 के नोडल अधिकारियों के मुताबिक कई जिलों में स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है।

Manohar Lala Khattar

हरियाणा में सबसे ज्यादा सबसे अधिक चिंता की बात एनसीआर एरिया में थी। प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे जिलों में तेज़ी से कोविड फैला था। मगर इन जिलों में अब हालात सामान्य हो रहे हैं।

Coronavirus

सरकार का एक्शन प्लान तैयार है। दिल्ली में पीक आने के बाद अब इन जिलों में भी स्थिति सामान्य हो रही है। फिलहाल हरियाणा के रेवाड़ी, पंचकूला, रोहतक और पानीपत आदि जिलों में खासी सावधानी बरती जा रही है।

mp corona

अप्रैल और मई की तुलना में इस समय की स्थितियां बहुत बेहतर हो चुकी हैं। मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है और उसके नतीजे बेहद अच्छे आ रहे हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाने की संभावना है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट बहुत अच्छी है। प्रदेश की रिकवरी रेट 78.56 प्रतिशत है।

corona logo

हरियाणा सरकार टेस्टिंग में तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है। अगले 10 दिन में नौ नई कोरोना टेस्टिंग लैब खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं परिस्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। यही वजह है कोई भी अधिकारी मामले को हल्के में नहीं ले रहा है।