newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana: भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Former BJP MP Satyadev Singh passes away: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह (Satyadev Singh) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 75 साल के थे।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह (Satyadev Singh) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 75 साल के थे। उन्हें स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। आपका बता दें कि वह तीन बार के लोकसभा सदस्य रहने क साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पूर्व सांसद और भाजपा नेता सत्यदेव​ सिंह के निधन पर दुख जताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। ॐ शांति!

वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने टि्वटर पर सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी। प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा कि मेरे अभिन्न मित्र, युवा मोर्चा के मेरे सहयोगी एवं भाजपा के नेता श्री सत्यदेव सिंह के निधन का गहरा दुःख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति।