newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हरियाणा में चोटी पर पहुंचा विकास, पंचकूला में हुआ चमत्कार

हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी पर पंचकूला के मोरनी के अंतर्गत पंचायत टिपरा गांव के लोगों को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

नई दिल्ली। मनोहर लाल खट्टर सरकार की अगुवाई में हरियाणा में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित पंचकूला के टिपरा गांव तक अब विकास की किरणें पहुंच चुकी हैं। यहां वह हुआ है, जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ था।

Manohar Lala Khattar

हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी पर पंचकूला के मोरनी के अंतर्गत पंचायत टिपरा गांव के लोगों को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें अब इसकी खातिर मोरनी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस पंचायत में अब शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण शुरू करवाया जाएगा।

manohar

लंबे समय से इस बात की मांग चल रही थी। हरियाणा की चोटी पर स्थित इस गांव में लोगों को किसी भी दिक्कत की सूरत में काफी दूर का सफर तय करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए काफी समय से जमीन भी दान की हुई थी। अब हरियाणा सरकार की  कोशिशों से इस पंचायत के लोगों का अपना उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन नसीब होगा।

manohar

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके बाद ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए मोरनी पीएचसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गांव के लोगों को इलाज के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर नहीं आना पड़ेगा। हरियाणा में चोटी तक विकास पहुंचाने की इस अभूतपूर्व पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।