newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई में आज तेज बारिश की संभावना, कई इलाकों में भरा पानी

मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई। मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। रोड, सड़कें और घर में पानी भर गया। बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। जिससे यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Heavy rains expected in Mumbai today

वहीं, मध्य और पश्चिमी मुंबई के कई इलाकों में बारिश शुरू भी हो गई है। दादर, अंधेरी, सायन, कुर्ला, हिंदमाता, सायन में इस वक्त तेज बारिश हो रही है। यहां घुटनों तक पानी भर गया है। ये मुंबई के निचले इलाके हैं, जहां बारिश हर बार कहर बरपाती है। मुंबई में सबसे पहले पानी भरने का सिलसिला इन्हीं निचले इलाकों से शुरू होता है।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज छिटपुट स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. इसके बाद मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में मॉनसून की व्यापक सक्रियता के चलते देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बाकी राज्यों का हाल

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, दक्षिणी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सामान्य मॉनसून से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में हल्की बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।