newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Traffic: त्योहारों के मौसम में दिल्ली की इन जगहों पर मिलेगा भारी जाम, घर से निकलने से पहले चेक जरूर कर लें

Delhi Traffic: भीड़ की वजह से शहर में जाम मिलने के आसार हैं। जाम के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एक जाम अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में उन जगहों की लिस्ट बताई गई है जहां सबसे अधिक जाम लगने की संभावना है।  

नई दिल्ली। इस समय देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। सभी जगह दुर्गापूजा और रामलीला के पांडाल सज गए हैं। जगह-जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इन उत्सवों में शामिल होने के लिए लोग परिवार समेत घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसकी वजह से शहर में भारी भीड़ एकत्रित हो रही है। भीड़ की वजह से शहर में जाम मिलने के आसार हैं। जाम के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एक जाम अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में उन जगहों की लिस्ट बताई गई है जहां सबसे अधिक जाम लगने की संभावना है।  ऐसे में आप फंस सकते हैं। तो अगर आप भी आजकल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उन जगहों के बारे में जान लीजिए, जहां ये त्योहार मनाए जा रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी अलर्ट एडवाइजरी के अनुसार, 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास की कुछ सड़कें और सेक्शन प्रभावित रहेंगे। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। लोगों को यातायात की समस्याओं से जूझना न पड़े इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 46 स्थानों की लिस्ट जारी की है, जहां जाने पर आप ट्रैफिक में फंस सकते हैं…

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी कुछ इलाकों की लिस्ट

1.दक्षिणपुरी

2.द्वारका

3.गांधी नगर

4.हरि नगर

5.मॉडल टाउन

6.पीतमपुरा

7.पंजाबी बाग

8.रामलीला मैदान जेएलएन मार्ग

9.लाल किला

10.आरके पुरम सेक्टर 5

11.सरोजिनी नगर

12.सुल्तानपुरी