newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Cabinet Expansion 2021: मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के नामोंं की लिस्ट आई सामने, यहां देखिए

Modi Cabinet Expansion 2021: इस बीच मोदी कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सामने आ गई है। इनमें नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुप्रिया पटेल, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) के विस्तार को बुधवार की शाम अंजाम दिया जाएगा। ऐसे में विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की आधिकारिक प्रक्रिया से पहले ही कई मंत्रियों की छुट्टी (Ministers Dropped) कर दी गई है। इसमें सबसे बड़ा नाम डॉ. हर्षवर्धन, बाबुल सुप्रियो, रमेश पोखरियाल निशंक का सामने आया है। वहीं इनके साथ राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और प्रताप सारंगी को भी इस्तीफा (Ministers Resign) देने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इन मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए इन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया है।

modi cabinet meeting

देखिए मंत्रियों के नामों की लिस्ट-

केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। इस बीच मोदी कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सामने आ गई है। इनमें नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुप्रिया पटेल,  मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।