newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal : किन्नौर हादसे से कुछ मिनट पहले डॉक्टर ने ट्विटर पर शेयर की ये आखिरी फोटो, लोग दे रहे प्रतिक्रिया

Himachal: दीपा शर्मा जयपुर की आर्युवेद डॉक्टर थीं, जो उन 9 पर्यटकों में शामिल थीं, जिनकी इस भयानक हादसे में मौत हुई है। बता दें कि किन्नौर जिले में एक पुल पर पहाड़ों से गिरी चट्टानें गिरने से बड़ा हादसा हुआ, इस दौरान दीपा का वाहन इस हादसे की चपेट में आ गया।

नई दिल्ली। हिमाचल में अचानक पहाड़ियों से गिरी चट्टानों क वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां पहाड़ से पुल पर चट्टान तब गिरी जब लोगों की वहां आवाजाही जारी थी। जिस वजह 9 पर्यटकों की इस हादसे में असमय मौत हो गई। इन्हीं मृतकों में शामिल थी एक डॉक्टर जिन्होंने अपनी मौत से कुछ मिनट पहले ही ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी। पेशे से डायटीशियन दीपा शर्मा पहली बार हिमालय की सैर पर अकेले निकली थीं।

doctor

जिसे देखकर लोग खुद को दुखभरी प्रतिक्रिया देने से रोक न सके। डॉ. दीपा शर्मा का आखिरी ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे कई लोग देख रहे हैं वहीं यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। कुमार विश्वास समेत कई हस्तियों ने ट्वीट कर हादसे में उनकी मौत पर दुख जताया है।

बताया गया कि दीपा शर्मा जयपुर की आयुर्वेद की डॉक्टर थीं, जो उन 9 पर्यटकों में शामिल थीं, जिनकी इस भयानक हादसे में मौत हुई है। बता दें कि किन्नौर जिले में एक पुल पर पहाड़ से चट्टानें गिरने की वजह से बड़ा हादसा हुआ, इस दौरान दीपा का वाहन इस हादसे की चपेट में आ गया।

हादसे के कुछ देर पहले दीपा ने ट्वीट कर लिखा,  “…हम भारत के उस आखिरी प्वाइंट पर खड़े हैं, जहां आम नागरिकों को जाने की आजादी है।”


वहीं उनका आखिरी ट्वीट देखकर कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें याद किया है। उनके कुछ यादगार लम्हे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।


दीपा हमेशा से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं। इसके साथ ही दीपा के सोशल मीडिया पोस्ट से ही इस बात की भी जानकारी मिली के वह मशहूर टीवी शो केबीसी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। ये वही दीपा थी जो शाहिन बाग में CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं। जहां उनपर हमला हुआ था जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Deepa Sharma (@drdeepasharma)


दीपा ने कौन बनेगा करोड़पति शो में 6 लाख 40 हजार की रकम जीती थी। दीपा इस शो के 7वें सीजन में हॉट सीट पर पहुंची थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ही 2013 की शो की तस्वीरों को शेयर किया था। जो केबीसी के सेट पर की थीं।