newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जेपी नड्डा के गृह जिले में लहराया भगवा, निकाय चुनाव में BJP ने किया बंपर प्रदर्शन, कांग्रेस यहां भी फुस्स

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दरअसल भाजपा ने नगर निकाय में सत्तासीन कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त दी है।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दरअसल भाजपा ने नगर निकाय में सत्तासीन कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त दी है। खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) के गृह जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिलासपुर नगर परिषद के कुल 11 वार्डों में से भाजपा ने 7 पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को महज 4 वार्डों पर जीत हासिल हुई है।

BJP

बता दें कि नगर निकाय व पंचायत के चुनावों को 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में जेपी नड्डा का गृह जिला होने के चलते सूबे की जनता की निगाहें बिलासपुर के निकाय चुनावों पर टिकी हुई थीं। इन चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

JP Nadda Nalanda Rally

वहीं निकाय चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  प्रदेश में नगर परिषद/नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार। भाजपा समर्थित विजेता प्रत्याशियों तथा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। जनता ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाई है।

CM Jairam Thakur

एक अन्य ट्वीट में सीएम जयराम ठाकुर ने लिखा, मुझे विश्वास है कि सभी चुने हुए प्रतिनिधि अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करेंगे। मैं प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को सरकार विकास में पूरा सहयोग करेगी।

Jairam Tweet