newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस के चलते हिमाचल प्रदेश का पुलिस मुख्यालय सील, डीजीपी समेत कई अधिकारी क्वारंटीन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ समय से प्रदेश में कोरोना ने रफ्तसर पकड़ी है। इस बीच शिमला में स्थित हिमाचल प्रदेस का पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ समय से प्रदेश में कोरोना ने रफ्तसर पकड़ी है। इस बीच शिमला में स्थित हिमाचल प्रदेस का पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है। साथ में पुलिस महानिदेशक और 30 अन्य अधिकारी सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। दरअसल, एक जून को पुलिस मुख्यालय आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला और 9 जून को दिल्ली में उसकी मौत भी हो गई।

ऐसे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे पुलिस मुख्यालय को ही सील कर दिया गया है कि और डीजीपी समेत 30 से अधिकारी सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। व्यक्ति के सात संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों की जांच भी की जा रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आज सुबह कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। काला अंब स्थित ओरिसन फार्मा इकाई के आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गत सोमवार को जो 41 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि आठ पॉजिटिव पाए गए हैं।

hospital corona

जिले में आज आए ताज़ा मामलों के साथ कुल संक्रमित मामले 20 हो गए हैं जबकि एक्टिव मामले बढ़कर सोलह हो गए हैं। यहां अब तक चार लोग ठीक हो चुके हैं। इस यारह अब प्रदेश।में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 429 पर पहुंच गया है जबकि एक्टिव मामले 197 हो गए हैं। अब तक प्रदेश में 222 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि  पांच मौतें अब तक प्रदेश में हुई है।

पॉजिटिव आए इन आठ कर्मचारियों में मालिक दम्पति व उनका बेटा भी शामिल है। जो इस समय पंचकूला में रह रहे है। इसी कंपनी से पहले एक कर्मचारी पॉजिटिव आ चुका है। उसके बाद जिला प्रशासन ने पहले ही इस फामार् कंपनी को सील करने के आदेश दे दिए थे। अब इसी कंपनी से एक पाए गए आठ लोग उसी फामार् इकाई से जुड़े है, जिसमें बाग पशोग का रहने वाला युवक मार्केटिंग में कार्यरत था।