newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assam: खेल रत्न के बाद अब इस जगह से हटा राजीव गांधी का नाम, हिमंत सरकार का फैसला

Assam:बता दें कि पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि हिमंत सरमा सरकार ऐसा कोई फैसला ले सकती है। इसे लेकर काफी चर्चा थी। इसको लेकर कई संगठनों ने राज्य सरकार को अपनी मांगें सौंपी थीं। इसे देखते हुए असम कैबिनेट ने राजीव गांधी को राष्ट्रीय उद्यान के नाम से हटाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। खेल रत्न के बाद अब एक और जगह से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने का फैसला किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रहे खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद का नाम कर दिया था। अब असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने भी इसी तरह का बड़ा फैसला लिया है। दरअसल असम की भाजपा सरकार ने राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक से राजीव गांधी का नाम हटाने का ऐलान किया है। गुवाहाटी में आयोजित साप्ताहिक कैबिनेट की बैठक के दौरान राज्य सरकार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर सिर्फ ओरांग राष्ट्रीय उद्यान करने की घोषणा की।

himanta biswa sarma

बता दें कि पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि हिमंत सरमा सरकार ऐसा कोई फैसला ले सकती है। इसे लेकर काफी चर्चा थी। इसको लेकर कई संगठनों ने राज्य सरकार को अपनी मांगें सौंपी थीं। इसे देखते हुए असम कैबिनेट ने राजीव गांधी को राष्ट्रीय उद्यान के नाम से हटाने का फैसला किया है।

Orang tiger park

खास बात है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदल दिया था। बता दें कि एक महीने में ये दूसरी बार है जब पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम को हटाया गया है। वहीं कांग्रेस ने इसका विरोध भी जताया था साथ ही कहा कि मोदी सरकार ये सब बदले की भावना से कर रही है।