newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

26 जनवरी के परेड में नहीं दिखेगी बंगाल और महाराष्ट्र की झांकी, शिवसेना ने उठाया सवाल

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र अवध ने दावा किया है कि इस बार गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की परेड में महाराष्ट्र की झांकी स्वीकार नहीं किया है।

नई दिल्ली। साल 2020 के गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की झाकी देखने को नहीं मिलेगी। इसके पीछे के कारण को बताते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र अवध ने दावा किया है कि इस बार गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की परेड में महाराष्ट्र की झांकी स्वीकार नहीं किया है।

26 january

कुल 22 झांकियां दिखाई जाएंगी

आपको बता दें कि इस साल होने वाली परेड में कुल 22 झांकियां दिखाई जाएंगी। इसमें 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश की और 6 केंद्रीय मंत्रालयों की तरफ से होंगी। रक्षा मंत्रालय के पास परेड के लिए कुल 56 झांकियों का प्रपोजल आया था।

Sanjay Raut, Shiv Sena

संजय राउत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

महाराष्ट्र की झांकी को अनुमति नहीं मिलने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र की झांकी हमेशा से देश का आकर्षण रही है। अगर यही कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ होता तो महाराष्ट्र बीजेपी हमलावर हो जाती। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर कई झांकियां निकलती हैं, जिनमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय मंत्रालयों की उपस्थिति होती है।

home ministry

कुल 56 प्रपोजल भेजे गए थे

दरअसल राज्यों, मंत्रालयों की तरफ से गणतंत्र दिवस की परेड में दिखाई जाने वाली झांकी को लेकर इस बार केंद्र सरकार के पास कुल 56 प्रपोजल भेजे गए थे। इनमें पश्चिम बंगाल की सरकार का प्रपोजल भी शामिल था। केंद्र सरकार ने बंगाल की झांकी के प्रपोजल को ठुकरा दिया।