newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jahangirpuri: जहांगीरपुरी हिंसा में पकड़े गए लोगों पर बड़ी कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए 5 आरोपियों पर लगाई ये धारा

Jahangirpuri: दिल्ली के जहांगीरपुरी मामले में गृह मंत्रालय द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपित 5 आरोपियों के खिलाफ एनएसए यानी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। 

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी मामले में गृह मंत्रालय द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपित 5 आरोपियों के खिलाफ एनएसए यानी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। उधर, अब माना जा रहा है कि उपरोक्त कार्रवाई के बाद हिंसा के मुख्य आरोपी सोनू शेख, अंसार और असलम पर एनएसए लगाया जा सकता है। इसके अलावा आज दिल्ली पुलिस ने हिंसा में संलिप्त गुलाम रसूल और उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया है। गुल्ली पर आरोप है कि उसने सोनू शेख को हथियार आपूर्ति की थी। इससे पहले हिंसा मामले में संलिप्त आरोपी सोनू चिकना को रोहिणी कोर्ट में लाया गया था। कोर्ट ने उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की तरफ सात दिन की न्यायिक हिरासत मांगी गई थी। अब ऐसे में उससे पुलिस द्वारा हिंसा के संदर्भ में गहन सवालात किए जाएंगे जिससे मामले के तह तक जाया जा सकें। फिलहाल यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है कि पुलिस ने हिंसा में संलिप्त पांच आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है।

NSA क्या है?

NSA यानी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, उस व्यक्ति के खिलाफ लगाया जाता है, जिससे देश या समाज सुरक्षा मोर्चे पर खतरा रहता है। इस कानून के तहत स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे किसी भी शख्स को गिरफ्तार कर सकती है, जिससे देश को सुरक्षा के मोर्चे पर खतरा हो। यह कानून स्थानीय पुलिस प्रशासन को उस व्यक्ति को हिरासत में रखने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। एनएसए कानून का इस्तेमाल इससे पहले भी कई मर्तबा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए किया जा चुका है। अभी यह एनएसए जहांगीरपुरी हिंसा मामले में संलिप्त पांच अपराधियों पर लगाया गया है।