newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: भगवंत मान जी वायरल वीडियो देखिए, आपकी पार्टी की विधायक को उसका पति मार रहा थप्पड़!

Punjab: वीडियो में देखा जा सकता है कि आप विधायक बलजिंदर कौर अपने पति के साथ नोकझोंक कर रही है। वीडियो में उनके साथ कई लोग भी नजर आ रहे है। हालांकि मामले को शांत करने के लिए आसपास खड़े परिवार के लोग कोशिश करते है। दोनों को समझाने की कोशिश भी करते है। लेकिन कुछ ही सेकेंड में बात इतनी बढ़ जाती है कि महिला विधायक पर पति का गुस्सा फूट जाता है और बहस के बीच में जोरदार थप्पड़ जड़ देता है।

नई दिल्ली। पंजाब की भगवंत मान सरकार अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरी रहती है। मान सरकार कानून व्यवस्था को लेकर  तो कभी अपने मंत्रियों की उटपटांग हरकतों की चलते चर्चा में मुश्किलों में घिरी रहती हैं। इसी बीच अब पंजाब में आप की महिला विधायक    घरेलू हिंसा की शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि आप विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर को उनके पति ने तमाचा जड़ दिया। ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला विधायक के साथ पति द्वारा दुर्व्यवहार करे जाने को लेकर हर तरफ आलोचना हो रही है। इतना ही अब वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। आपको बता दें कि पंजाब की तलवंडी साबो से प्रोफेसर बलजिंदर कौर आप विधायक हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आप विधायक बलजिंदर कौर अपने पति के साथ नोकझोंक कर रही है। वीडियो में उनके साथ कई लोग भी नजर आ रहे है। हालांकि मामले को शांत करने के लिए आसपास खड़े परिवार के लोग कोशिश करते है। दोनों को समझाने की कोशिश भी करते है। लेकिन कुछ ही सेकेंड में बात इतनी बढ़ जाती है कि महिला विधायक पर पति का गुस्सा फूट जाता है और बहस के बीच में जोरदार थप्पड़ जड़ देता है।

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब मान सरकार विवादों में घिर गई है सोशल मीडिया यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। इसके साथ ही लोग पंजाब सरकार से मामले में