Viral Video: सस्पेंड सिपाही ने किया ट्रिपल मर्डर का ऐलान, सोशल मीडिया में पोस्ट किया वीडियो

Viral Video : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बस्ती में बर्खास्त सिपाही ने 3 लोगों का मर्डर करने का पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। सिपाही दिग्विजय राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके कहा है कि वो 3 दिन में तीन मर्डर करेगा। बर्खास्त सिपाही की धमकी वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Avatar Written by: February 15, 2021 5:14 pm

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती में बर्खास्त सिपाही ने 3 लोगों का मर्डर करने का पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। सिपाही दिग्विजय राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके कहा है कि वो 3 दिन में तीन मर्डर करेगा। बर्खास्त सिपाही की धमकी वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। जबकि पुलिस महकमा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐड़ी चोटी का ज़ोर लगाए हुए हैं।

3 दिन में 3 हत्याओं की धमकी

बेहद सनसनीखेज़ तरीके से दिग्विजय राय नाम के बर्खास्त सिपाही ने सोशल मीडिया में अपनी धमकी वाला वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो साफ तौर पर ये कहता सुना जा सकता है कि आने वाले 3 दिनों में वो 3 लोगों की हत्या करेगा, अगर दम है तो रोक के दिखाओ। दिग्विजय राय ने अपने वीडियो में गोरखपुर प्रशासन और यूपी पुलिस को खुला चैलेंज दिया है, उसने अपने वीडियो में अपने अपराध करने के तरीकों का भी परत दर परत खुलासा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

क्या है दिग्विजय के वायरल वीडियो में

दरअसल बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय का वीडियो बेहद सनसनी खेज इसलिए भी हो गया है क्योंकि उसने अपने वीडियो में हर हत्या की तारीख, समय और जगह का भी खुलासा किया है। वायरल वीडियो में दिग्विजय कहता नजर आ रहा है कि वो 3 दिन में 3 मर्डर करेगा और चाहे गोरखपुर का प्रशासन हो या पूरी यूपी पुलिस, जो करना है कर लें। वो वीडियो में आगे कहता दिख रहा है कि ‘मैं एक मर्डर वैलेंटाइन डे वाले दिन 10 बजे करूंगा।’ उसने ये भी कहा है कि वो बस्ती में एक रैली भी करने वाला है। यहां तक उसने अपना पूरा पता भी बताया है।

क्या है बर्खास्त सिपाही के मर्डर का मकसद? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बर्खास्त सिपाही दिग्विजय के वीडियो में उसने 3 लोगों का मर्डर 3 दिन में करने का तो ऐलान किया है लेकिन वो हत्याएं क्यों करना चाहता है इसपर उसने बाकायदा सस्पेंस बना रखा है। उसने अपने वीडियो में मर्डर करने के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है। वीडियो में उसने कहा है कि इसका खुलासा वो बाद में करेगा।

पुलिस महकमे में हड़कंप

बर्खास्त सिपाही के ट्रिपल मर्डर की धमकी वाले वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि बर्खास्त सिपाही ने जिस तरह से चुनौती दी है उससे ये बात साफ है वो उसको पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। पुलिस डिपार्टमेंट उसके वीडियो को अपलोड करने के IP एड्रेस और सर्विलांस की मदद से उसे ट्रेस करने की कोशिश में लगी है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि वो जल्द ही सिरफिरे दिग्विजय को दबोच लेगा।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

दरअसल मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले सिपाही दिग्विजय राय ने ड्यूटी पर रहने के दौरान पुलिस लाइन में हंगामा भी किया था। जिसके कारण उसे पुलिस महकमे का कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने और अमर्यादित बर्ताव करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। जिसकी झल्लाहट में उसने एसपी को जान से मारने की धमकी दे दी थी। इसके बाद कप्तादनगंज पुलिस ने उस पर FIR लिखकर उसे अरेस्ट कर लिया था, हालांकि बाद में उसे छोड़ भी दिया गया था।