newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश के 274 जिलों तक फैल चुका है कोरोनावायरस, मगर हवा में फैलने के कोई सबूत नहीं : ICMR

भारत में कोरोना का प्रकोप इतना है कि देश भर में 274 जिले आज तक इससे प्रभावित हुए हैं।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस गुजरते हर दिन के साथ और अधिक खतरनाक होता जा रहा है। इस महामारी के कहर से पूरी दुनिया त्रस्त हो चुकी है। वहीं भारत में कोरोना के प्रकोप इतना है कि देश भर में 274 जिले आज तक इससे प्रभावित हुए हैं।

Kerala Corona case Discharge

इस आंकड़े को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, उन्होंने कहा कि भारत में अब तक कुल 3374 कोविड 19 मामले सामने आए हैं, और कल से अबतक 472 नए मामले सामने आए हैं। इस वायरस के चलते अबतक कुल 79 लोगों की मौत की जानकारी भी मिल चुकी है, जिसमें कल से 11 मौतें भी सामने आई हैं। दूसरी तरफ एक अच्छी बात ये है कि इस खतरनाक वायरस से 267 लोग ठीक भी हो चुके हैं।वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि कोरोना के हवा में फैलने का अबतक कोई प्रमाण नहीं मिला है।

Ministry of Health Lav Agarwal

इस बारे में और जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकारें अभी लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू कर पा रही हैं। देशभर में जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की स्थिति बेहद प्रभावी और संतोषजनक है। इस बाबत उन्होंने कहा कि 27,661 राहत शिविर और आश्रय पूरे भारत के भीतर सभी राज्यों में स्थापित किए गए हैं – इनमें से 23,924 सरकार द्वारा और 3,737 गैर-सरकारी संगठनों द्वारा स्थापित करवाए गए हैं। इससे 12.5 लाख लोगों को सुगमता से आश्रय मिल सका है।

274 districts across the country have been affected due to #Coronavirus till date: Lav Aggarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry pic.twitter.com/b7WKFkl8no

इसके साथ ही देशभर में 19,460 खाद्य शिविर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा 75 लाख से अधिक लोगों को हर रोज भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मजदूरों को हुई समस्या पर उन्होंने बताया कि 13.6 लाख श्रमिकों को उनके नियोक्ताओं और उद्योग द्वारा आश्रय और भोजन प्रदान किया जा रहा है।

Corona Doctors

इस तरीके से भारत सरकार लोगों को जरूरी सुविधाएं समय पर मुहैया करवा रही है और ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस देशव्यापी लॉक डाउन के बीच किसी को भी तकलीफ न उठानी पड़े।