newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maths Puzzles: अगर आप भी हैं मैथ्स लवर तो ट्राई करें ये सवाल, दुख जाएंगी दिमाग की नसें

Maths Puzzles: कहते हैं गणित की दुनिया बड़ी दिलचस्प होती है। पेचीदे सवालों में उलझाना गणित का काम है और उसे सुलझाना दिमाग का काम है। तो चलिए आज हम मैथ्स लवर के लिए लेकर आए हैं मैथ के कुछ ऐसे पजल जिनके जवाब ढूंढने में आपके दिमाग की नसें दुख जाएंगी।

नई दिल्ली। बचपन में चाहते और ना चाहते हुए भी हर इंसान को मैथ्स पढ़ना ही पड़ता है। बहुत से लोग होते हैं जिन्हें मैथ्स से इतना लगाव हो जाता है कि वो करियर ही इसमे चुनते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए मैथ्स किसी डरावने भूत से कम नहीं होता है। कहते हैं गणित की दुनिया बड़ी दिलचस्प होती है। पेचीदे सवालों में उलझाना गणित का काम है और उसे सुलझाना दिमाग का काम है। तो चलिए आज हम मैथ्स लवर के लिए लेकर आए हैं मैथ के कुछ ऐसे पजल जिनके जवाब ढूंढने में आपके दिमाग की नसें दुख जाएंगी।

1. रवि के कुल 6 भाई-बहन हैं सभी का जन्म में 2-2 साल का अंतर है। सबसे छोटी बहन ऋचा जिसकी उम्र 7 साल है। रवि अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा है तो रवि की उम्र क्या होगी?

2. बाप और बेटी की उम्र का जोड़ 66 है। पिता की उम्र की संख्या के अंकों को पलट दिया जाए तो बेटी की उम्र बन जाती है। इस कंडीशन में दोनों की आयु बताएं?

3. 1 से 100 के बीच में कुल कितनी बार 9 आते हैं?

अगर अभी तक आप जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं मैथ्स के इन मुश्किल दिखने वाले सवालों के बेहद आसान से जवाब।

जवाब
1. 19 साल

ऋचा सबसे चोटी है जो 7 वर्ष की है चूंकि सभी भाई-बहन की उम्र में 2-2 साल का अंतर है इसलिए रवि की उम्र

7+2+2+2+2+2+2=19

2. 51-15 या 42-24 या 60-06

सवाल के मुताबिक पिता की जो उम्र है, उसकी संख्या के अंकों को पलट दिया जाए तो बेटी की उम्र बनती है और दोनों का जोड़ 66 है। ऐसे में तीन स्थिति संभव है क्योंकि तीनों स्थिति में उम्र का योग 66 होता है और संख्याओं का अंक पलटने पर दूसरी संख्या बनती है। जैसे

51+15=66
42+24=66
60+06=66

5. 20

इस तरह से 9,19,29,39,49,59,69,79,89,90,91,92,93,94,95,96,97,98,99