Video: आजम के गढ़ में बुर्का पहन जेठानी का वोट डालने पहुंची थी महिला, पुलिस को पड़ी भनक तो सिखाया ऐसे सबक

दरअसल, रामपुर में उपचुनाव जारी है। लोग यहां वोट करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में एक मुस्लिम महिला फर्जी वोट डालने पहुंची। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले जा चुकी है। पुलिस पूछताछ में उस महिला ने कहा कि उसके सास-ससुर ने कहा कि जाकर अपनी जेठानी का वोट डाल आओ। इस पर पुलिस ने उस महिला से पूछा कि आखिर तुम कैसे अपनी जेठानी के नाम वोट दे सकती हो।

सचिन कुमार Written by: June 23, 2022 5:30 pm
rampur

नई दिल्ली। चुनावी गतिविधियों को जानने की आतुरता हमेशा ही लोगों के जेहन में अपने चरम पर रहती है। क्या हुआ..कैसे हुआ है…कितने प्रतिशत मतदान हुए…पोलिंग बूथ की कैसी स्थिति है…कौन अपना विजयी परचम लहरा पाया…इन तमाम बिंदुओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने की उत्तेजना हमेशा ही पाठकों के जेहन में अपने चरम पर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में हम आपको इस रिपोर्ट में एक ऐसी ही घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

रामपुर लोकसभा उपचुनाव: बुर्का पहनकर अपनी जेठानी का वोट डालने आई महिला गिरफ्तार, कहा- सास-ससुर ने भेजा - rampur loksabha byelection muslim woman arrested for attempting to ...

जानें पूरा माजरा

दरअसल, रामपुर में उपचुनाव जारी है। लोग यहां वोट करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में एक मुस्लिम महिला फर्जी वोट डालने पहुंची। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले जा चुकी है। पुलिस पूछताछ में उस महिला ने कहा कि उसके सास-ससुर ने कहा कि जाकर अपनी जेठानी का वोट डाल आओ। इस पर पुलिस ने उस महिला से पूछा कि आखिर तुम कैसे अपनी जेठानी के नाम वोट दे सकती हो। क्या तुमने अपने सास ससुर को नहीं कहा कि मैं कैसे अपनी जेठानी के नाम वोट सकती हूं। उनका वोटर आईडी कार्ड अलग है और मेरी जेठानी का अलग है। तो पुलिस के इन सवालों के जवाब महिला के पास नहीं थे। इसके बाद महिला पुलिस के समक्ष कहने लगी कि मुझे माफ कर दीजिए। मुझसे गलती हो गई। लेकिन, पुलिस ने साफ कर दिया कि गलती की कोई माफी नहीं होती है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने उस महिला का बयान वीडियो में कैद कर लिया है, जो कि अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे संदिग्ध बता रहे हैं। अब आगे आपको इस खबर का राजनीतिक पहलू बताते हैं।

वहीं, इस पूरे मसले के प्रकाश में आने के बाद सपा ने बीजेपी पर आरोप मढ़ दिया है। सपा ने कई ट्वीट कर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। सपा के मुताबिक, बीजेपी रामपुर उपचुनाव के बीच मुस्लिम महिलाओं को परेशान कर रही है। बीजेपी जनता की इच्छाओं को कुचलने की कोशिश कर रही है। बता दें कि रामपुर में उपचुनाव जारी है। इस दौरान तमाम गतिविधियों पर पैनी निगाहें रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब ऐसे में देखना होगा कि रामपुर में कौन विजयी पताका फहरा पाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।