newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BAPS स्वामी नारायण मंदिर में  परम पूज्य  महंत स्वामी जी महाराज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, हर घर तिरंगा अभियान पर कही ये बात

वहीं, इसी कड़ी में बीपीएएस स्वामी नारायण मंदिरों में भी स्वतंत्रता दिवस का त्योहार हर्षों-उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर आज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। बता दें कि आज, 15 अगस्त के दिन, सबहु -सुबह बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण मंदिर अहमदाबाद संस्था के अध्यक्ष प्रकट ब्रहमस्र्वरूप अध्यक्ष परमपुज्य महंत स्वामी जी ने सभी संतों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया है।

नई दिल्ली।  आज समस्त देशवासियों ने हर्षों-उल्लास के साथ राष्ट्रीय पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया। इस मौके को सभी ने बेहद ही खास अंदाज में मनाया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में कई मुख्य बातों का जिक्र किया। जिसकी चर्चा अभी अपने चरम पर है। लेकिन, इन सबके बीच इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में अहम था, क्योंकि इस बार केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया था, जिसमे समाज के हर तबके के लोगों ने हिस्सेदारी निभाई है।

वहीं, इसी कड़ी में बीपीएएस स्वामी नारायण मंदिरों में भी स्वतंत्रता दिवस का त्योहार हर्षों-उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर आज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। बता दें कि आज, 15 अगस्त के दिन, सुबह -सुबह बी.ए.पी.एस. स्वामिनारायण मंदिर अहमदाबाद संस्था के अध्यक्ष प्रकट ब्रहमस्र्वरूप अध्यक्ष परमपुज्य महंत स्वामी जी ने सभी संतों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया है। केसरिया, सफेद और हरे रंग की टोपी पहने सभी भक्तों ने अपनी मौजूदगी से तिरंगे की आभा को बढ़ाकर रख दिया। स्वामी जी ने झंडा फहराया और सभी लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नाम लगाए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वामी महाराज ने जो कहा, उसने सभी के दिल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसके उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर हमें अपने पुर्वजों को याद करना है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। आज के दिन को हम इसलिए भी याद कर रहे हैं, क्योंकि परम पुज्य स्वामी महाराज ने कई  मर्तबा विश्व यात्रा कर भारत के मान को बढ़ाया है। 1930  में जब हमारे गुरुदेव ब्रह्मस्वरूप शास्त्रीजी महाराज गांधीजी से नवागाम के पास  मिले तब उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए आशीर्वाद दिया और इस हेतु श्री योगी जी महाराज को प्रतिदिन 25 जपमाला घुमाने का आदेश दिया था। अब इसी कड़ी में हर घर तिरंगा  अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज को  बढ़ाने की अनुकरणीय कोशिश की जा रही है।