Ghazipur: संकल्प यात्रा के नाम पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘अश्लील नारे’, वीडियो हो रहा है वायरल

Ghazipur: वीडियो के सामने आने के बाद भाजपाईयों में काफी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही लोग सपा की नैया डूबोएंगे। इन्ही लोगों की वजह से पार्टी की हालत रोज खराब होती जा रही है।

Avatar Written by: August 6, 2021 8:26 pm

गाजीपुर। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा संकल्प यात्रा के आयोजन में साइकिल यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अश्लील नारे लगाने की खबर सामने आई है। वहीं इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि सपाईयों द्वारा साइकिल यात्रा निकालने का आह्वान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किया गया था। जिसके तहत गाजीपुर में जमानिया विधानसभा में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने जोश में आकर अश्लील नारे लगाए। यह ठीक वैसा ही था जैसा यूपी पंचायत चुनाव के दौरान बलिया में देखने को मिला था। बता दें कि बलिया में सपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में भाजपा नेताओं और अन्य को गाली दी थी, इसका भी वीडियो सामने आया था। वहीं इस साइकिल रैली में भी सपा कार्यकर्ताों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर पार्टी को ही शर्मसार करने की कोशिश की है।

सामने आये वीडियो में देखा जा रहा है कि कई लोग जोकि साइकिल से हैं, तो वहीं कुछ लोग मोटर साइकिल से सवार यात्रा निकाल रहे हैं। लोगों के साथ सपा के झंडे और टोपी देखी जा सकती है। इसमें शामिल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अश्लील नारा लगा रहे थे। इन नारों को लेकर लोग समाजवादी पार्टी के संस्कारों पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का यह तरीका कितना सही है।

वहीं वीडियो के सामने आने के बाद भाजपाईयों में काफी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही लोग सपा की नैया डूबोएंगे। इन्ही लोगों की वजह से पार्टी की हालत रोज खराब होती जा रही है।