newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: राजस्थान में बदमाशों के हौसले बुलंद, गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी के काटे केश, पीडित ने कहा- मेरी गर्दन काट…

Rajasthan: घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। उधर, पीड़ित गुरुबक्स सिंह ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि, बदमाशों के द्वारा फोन पर अपने आका जुम्मा नाम के व्यक्ति से बात कर उसको बताया की यह तो पुजारी है अब क्या करना है।

नई दिल्ली। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अशोक गहलोत सरकार राज्य में क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर लगातार विफल साबित होते दिखाई दे रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो रहे है। अब राज्य में सिख भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे है। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं था कि एक बार फिर से उसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। दरअसल, अलवर में सिख समाज के पूर्व ग्रंथी गुरुबक्स सिंह के साथ-साथ बदमाशों ने मारपीट की। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बदमाश कन्हैयालाल की तरह गला रेतकर हत्या करना चाहते थे। बदमाशों ने उनके केश काट दिए। वहीं उन्होंने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। उधर, पीड़ित गुरुबक्स सिंह ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि, बदमाशों के द्वारा फोन पर अपने आका जुम्मा नाम के व्यक्ति से बात कर उसको बताया की यह तो पुजारी है अब क्या करना है। जिस पर जुम्मा नाम के व्यक्ति ने कहा की पुजारी है तो गर्दन मत काटो इसके केश काट दो। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मेरे केश काटे, मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए।

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना को लेकर अलवर के एसपी तेजस्वीनी गौतम अलवर गांव के पास घटनास्थल का दौरा किया। एसपी ने बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।