newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए NDA की पहली जनसभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ये दावा…

Bihar Election: भाजपा (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्मदिन है। आजाद भारत में कांग्रेस पार्टी के स्वर से अलग हटकर जो राजनीतिक विचारधारा थी, वो लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की ही थी।

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषमा के साथ सभी दलों ने ताल ठोंकना शुरू कर दिया है। बिहार में जितने भी गठबंधन बने हैं सभी इस चुनाव में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। आज बिहार के गया से भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। गया के गांधी मैदान में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है। उज्ज्वला स्कीम से बहुत लोगों को फायदा मिला है। बिहार के विकास का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि एनडीए के शासन में इसको लेकर नये आयाम लिखे जा रहे है। नड्डा ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनाएंगे।

JP NADDA GAYA BIHAR

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है, आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्मदिन है। आजाद भारत में कांग्रेस पार्टी के स्वर से अलग हटकर जो राजनीतिक विचारधारा थी, वो लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की ही थी। अपने संबोधन के दौरान वह कांग्रेस पर जमकर बरसे। जेपी नड्डा ने गया की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। राजद पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के शिष्य होने के बावजूद वह लोग कांग्रेस को गले लगाकर चल रहे हैं।

नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि, बिहार के युवाओं को सही दृष्टि लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आज से पहले जाति, मजहब के आधार पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करती थी। मोदी जी ने इस दौर को बदल दिया है। पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और हम मिलकर सूबे में विकास के कार्यों को जारी रखेंगे।

JP NADDA GAYA BIHAR

नड्डा ने आगे कहा कि आज नरेन्द्र मोदी ने भारत के किसानों को, ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के आधिकारिक दस्तावेज देने के शुरुआत की है। अब ग्रामीणों को पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, अब सारा काम ड्रोन व सेटेलाइट के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल तक बिहार में सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज दिए गए थे। 2014-20 तक राज्य को 14 मेडिकल कॉलेज मिले हैं और 11 पर काम चल रहा है।


बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का नामांकन खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर रविवार सुबह पटना पहुंचे। जेपी नड्डा आज सुबह करीब 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे पटना जंक्शन से सटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना आए। इसके बाद उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने यहां पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर गया के लिए रवाना हो गए।