newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से सबसे अधिक मौतों के मामले में 9वां स्थान पर पहुंचा भारत

हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में केसों की संख्या में इजाफे के बीच रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 1 लाख 62 हजार 378 मरीज यानी 50.59 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं कोरोना केसों के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं मौतों के मामले में भारत अभी नौवें स्थान पर है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में केसों की संख्या में इजाफे के बीच रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 1 लाख 62 हजार 378 मरीज यानी 50.59 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।

Corona Test

बता दें कि देश में रविवार सुबह तक 9,195 लोगों को की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। देश में पिछले तीन दिनों में करीब 1 हजार लोगों की मौत हुई है तो मृतकों में दो तिहाई केवल तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से हैं।

दुनिया में सबसे अधिक 1 लाख 14 हजार 446 लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इसके बाद ब्राजील में 41,828 लोगों की जान गई है तो ब्रिटेन में 41,481 लोगों की सांसें थम गई हैं। इटली में 34,223 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से मौतों के मामले में अगले चार देश फ्रांस, स्पेन, मैक्सिको और बेल्जियम हैं। वर्ल्डओमीटर के मुताबिक, स्पेन में 27,136 लोगों की मौत हुई है तो फ्रांस में 29,398, मेक्सिको में 16,872 और बेल्जियम में 9,655 लोगों की मौत हुई है।

Spain Corona

दुनिया में अब तक करीब 77 लाख लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं और 4 लाख 29 हजार 666 की मौत हुई है। भारत में अब तक 3 लाख 20 हजार 922 लोग संक्रमित हो चुके हैं और केसों की संख्या के मामले में देश दुनिया में चौथे नंबर पर है। भारत से अधिक देश अमेरिका, ब्राजील और रूस में हैं।