newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Vaccine: भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन ने पेश की नई मिसाल, US, UK, जापान जैसे 18 देश मिलकर भी नहीं कर पा रहे बराबरी

Corona vaccine: सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 18 देशों में रोजाना कुल मिलाकर 81.7 लाख वैक्सीन के डोज दिए जा रहे हैं, जबकि भारत में रोजाना करीब 85.4 लाख टीके लगाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के मामले में भारत हर रोज नए मुकाम हासिल कर रहा है। मोदी सरकार भी कोरोना महामारी को मात देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर रही है। इस बीच भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में विश्व के 18 प्रमुख देशों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा, रूस सहित 18 देश शामिल हैं। ये आकड़ा 15 सितंबर को भारत सरकार की ओर से जारी किए हैं।

Corona Vaccine

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 18 देशों में रोजाना कुल मिलाकर 81.7 लाख वैक्सीन के डोज दिए जा रहे हैं, जबकि भारत में रोजाना करीब 85.4 लाख टीके लगाए जा रहे हैं। आंकड़ों से साफ हो जाता है कि भारत अकेले इस सब पर भारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने कोविड के टीकों की 76.57 करोड़ (76,57,17,137) से अधिक खुराकें दी हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 64,51,423 टीके की खुराक दी गई। बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में 30,570 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 431 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। देश में वर्तमान सक्रिय मामले 3,42,923 हैं।