नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में अब तक सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को जहां देश में कोविड-19 के 20,021 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि मंगलवार को 16,432 नए केस मिले है, जबकि 252 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। जो हाल के कुछ महीनों में एक दिन में सामने आए संक्रमितों की सबसे कम संख्या है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,432 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,02,24,303 हो गई है। वहीं 252 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,48,153 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,68,581 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 98,07,569 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,432 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,24,303 हुई।
252 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,48,153 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,68,581 और कुल रिकवरी की संख्या 98,07,569 है। pic.twitter.com/Ab8ECAZXs4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (28 दिसंबर) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 16,98,01,749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,83,695 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (28 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,98,01,749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,83,695 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/f22ViaAGGy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2020