newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झूठी निकली भारतीय सैनिकों को नजरबंद करने वाली चीन की बात, सेना ने बताया सच

भारत का पड़ोसी देश चीन लगातार सीमा पर हलचल तेज किए हुए है। इसके साथ ही चीन भारत को गीदड़ भभकी देने के प्रयास भी कर रहा है।

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश चीन लगातार सीमा पर हलचल तेज किए हुए है। इसके साथ ही चीन भारत को गीदड़ भभकी देने के प्रयास भी कर रहा है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों यह दावा किया गया था कि चीनी सीमा पर भारतीय सेना के कुछ जवानों को नजर बंद कर लिया गया है।

मामले पर अब भारतीय सेना ने खुद आकर सफाई दी है। भारतीय सेना के प्रवक्ता कोलोनेल अमन आनंद कहा है कि ऐसी किसी भी प्रकार की फेक खबरों से बचें। सेना का कोई भी जवान नजरबंद नहीं है।

नहीं थम रहा विवाद

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत और चीन की सेनाएं एक दूसरे के सामने सीमाओं पर खड़ी हुई है। दोनों देशों के बीच तनाव अभी जोरों पर है। इसी तनाव को कम करने के लिए चीन और भारतीय सेना के जवानों ने पांगोंग सो नामक जगह पर एक बैठक की है। यह वही जगह है जहां पिछले दिनों चीन और भारत की सेना आमने-सामने आ गई थी। बताया गया है कि यहां अभी तक 2 राउंड की बैठक हो चुकी है मगर कोई हल नहीं निकला है।

 

चीन ने दी है धमकी

चीन इस बैठक में आरोप लगा रहा है कि भारत उसकी सीमा में अवैध निर्माण कर रहा है। चीन का आरोप है कि भारतीय सेना लद्दाख के पास चीन की सीमा पर स्थित बाइजिंग और लुजिन दुआन सेक्शन में अवैध रूप से प्रवेश की है और वहां अवैध निर्माण कर रही है। चीन ने इसका विरोध किया है और भारत को जरुरी कार्यवाही करने की धमकी दी है।

निमार्ण कार्य को लेकर चल रहा है विवाद

बता दें भारतीय सेना अपनी सीमा आने वाली गलवान नदी के इलाके में निर्माण कार्य कर रही है। जिसे लेकर चीन ने आपत्ति जताई  है। चीन का कहना है कि भारत अपनी सीमा को और आगे बढ़ाना चाहता है। चीन ने सीमा के क्षेत्र में लगातार सैनिक टुकड़ियों को बढ़ा रहा है। भारत भी ने यहां सैन्य टुकड़ियों को बढ़ा रहा है।