newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय शांतिदूत मेजर सुमन गवानी ने रचा इतिहास, UN सैन्य जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

यूएन महासचिव  एंटोनियो गुटेरस ने इनका उल्लेख सशक्त रोल मॉडल्स के तौर पर किया है। गुटेरेस दोनों को संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक अंतरराष्ट्रीय दिवस के दिन 29 मई को एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए सम्मानित करेंगे।

नई दिल्ली। भारतीय सेना में अफसर और महिला शांतिदूत सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय शांति रक्षक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सैन्य पर्यवेक्षक सुमन यूएन मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात थीं। हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया है।

Major Suman

उनके साथ ब्राजील की सैन्य कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अराउजो को भी यह सम्मान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब ब्राजील के शांतिदूत को यह सम्मान मिला है। अराउजो संयुक्त राष्ट्र के सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में मिशन में काम कर रही हैं। भारतीय संसदीय मिशन ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।