newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Virus की चपेट में आया भारतीय युवक, हुई मौत

खतरनाक कोरोना वायरस बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जिसकी चपेट में अब एक भारतीय आ गया है। बता दें, कोरोना वायरस से त्रिपुरा के रहने वाले एक शख्स की मलेशिया में मौत हो गई है।

नई दिल्ली। खतरनाक कोरोना वायरस  बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जिसकी चपेट में अब एक भारतीय आ गया है। बता दें,  कोरोना वायरस से त्रिपुरा के रहने वाले एक शख्स की मलेशिया में मौत हो गई है। त्रिपुरा के 22 वर्षीय मानिर हुसैन को कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मलेशिया के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। त्रिपुरा में परिवार के सदस्यों का दावा है कि मृतक मलेशिया में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहा था।

परिवार वालों के मुताबिक मलेशिया के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। मानिर हुसैन नाम का ये शख्स 2018 में मलेशिया गया था। वो वहां एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वहीं मृतक के दादा ने बताया, ‘मेरा 23 साल का पोता पिछले दो साल से मलेशिया में रह रहा था। हमें बुधवार को मलेशिया के एक अधिकारी का फोन आया और उसने कहा कि हुसैन की मौत कोरोना वायरस से हो गई।’

भारत में मिल चुका है पहला पॉजीटिव केस


वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि केरल निवासी एक स्टूडेंट को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमण के लक्षण मिलने बाद ही इस छात्रा को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। डाक्टरों ने उसे कड़ी निगरानी में रखा है। ये छात्रा वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती है और हाल ही में भारत वापस लौटी थी।

चीन में अब तक 170 लोगों की मौत

corona virus
चीन में कोरोना वायरस के कारण 38 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। इस संक्रमण से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। हुबेई की राजधानी वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था और अब ये संक्रमण दुनिया भर में फैल गया है।