newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Women’s Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज, जानिए राष्ट्रपति-PM मोदी समेत दिग्गजों ने क्या कहा…

International Women’s Day: राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत कई बड़े नेताओं ने महिलाओं को सलाम किया। आपको बता दें कि महिलाओं के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार 1911 में कुछ ही देशों में मनाया गया था, लेकिन 1975 के बाद दुनियाभर के देशों में मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर महिला दिवस को मान्यता दी।

International Womens Day

राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं वास्तव में इस महान राष्ट्र की नींव को मजबूत करने में भारत की नारी शक्ति की भूमिका की सराहना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार जीवन के हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:।। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं,बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा व परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। किसी को आपको रोकने ना दें।