newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jammu-Kashmir: पहलगाम में दर्दनाक सड़क हादसा, ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद

Jammu-Kashmir: खबरों के अनुसार, ITBP के जवानों को लेकर जा रही एक बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। ये बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थी। जिसमें अभी तक 6 जवानों के शहीद हो गए है। वहीं घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के आर्मी अस्पताल भेजा गया है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में अबतक 6 जवानों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। बस में 40 जवान सवार थे। जिसमें ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3जवान थे। फिलहाल मौके पर राहत बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। बता दें कि हाल ही में अमरनाथ यात्रा खत्म हुई है।

खबरों के अनुसार, ITBP के जवानों को लेकर जा रही एक बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। ये बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थी। जिसमें अभी तक 6 जवानों के शहीद हो गए है। वहीं घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के आर्मी अस्पताल भेजा गया है।

अमित शाह ने हादसे पर जताया दुख-

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम सड़क हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ITBP के PRO विवेक कुमार पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,  जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है