newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: प्रियंका वाड्रा के करीबी जालौन कांग्रेस जिलाध्यक्ष को छेड़छाड़ की वजह से युवतियों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

UP: महिला सुरक्षा और उनके उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं का एक घिनोना चेहरा सामने आया है। दरअसल, उरई (Orai) कोतवाली क्षेत्र के उरई स्टेशन के पास अनुज मिश्रा (Anuj Mishra) नाम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष (Congress District President) की युवतियों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है।

जालौन। महिला सुरक्षा और उनके उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं का एक घिनोना चेहरा सामने आया है। दरअसल, उरई (Orai) कोतवाली क्षेत्र के उरई स्टेशन के पास अनुज मिश्रा (Anuj Mishra) नाम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष (Congress District President) की युवतियों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

jalaun pitai 3

जालौन में मिशन महिला शक्ति पूरी तरह से फेल होते हुए नजर आ रहा है, क्योंकि कानून से सहारा न मिलने के चलते महिलाओं को बेबस होकर कानून अपने हाथ में लेना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अश्लीलता से तंग आकर लड़कियों ने बीच सड़क पर जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी।


दो लड़कियों ने जिलाध्यक्ष को सरेराह जूतों से पीट डाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा पर आरोप है कि वो कई दिनों से लड़कियों को फोन कर तंग कर रहा था। जिसके बाद मजबूरन लड़कियों को ये कदम उठाना पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

jalaun pitai

कांग्रेस का बयान

अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी का बयान आया है। जिसके मुताबिक, दो दिन पहले युवती को कांग्रेस के जिला पद से हटा दिया गया, इसलिए आज घेरकर पिटाई की और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कांग्रेस का कहना है कि ये आपसी विवाद का मामला है। जालौन जिला अध्यक्ष राजनीतिक द्वेष के शिकार हुए है। पार्टी के मुताबिक छेड़खानी का आरोप लगाकर मारपीट करने वाली महिला कांग्रेस पदाधिकारी की है। उन्हें इस पद से हटाया गया जिसके बाद द्वेष में आकर उन्होंने ऐसा किया।

वहीं अब उरई स्टेशन में पास अनुज मिश्रा (Anuj Mishra) कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।